अधिसूचनाएँ

Filter Past अधिसूचनाएँ

To
अधिसूचनाएँ
शीर्षक विवरण आरंभ तिथि अंतिम तिथि फ़ाइल
निविविदा सूचना: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान कलाकारों एवं ड्यूटी स्टाफ हेतु खान-पान (कैटरिंग) व्यवस्था के संबंध में

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, निविदा समिति, कुल्लू दशहरा उत्सव समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2026 (21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026) के दौरान कलाकारों और ड्यूटी स्टाफ (लगभग 800-1000 व्यक्ति प्रतिदिन) को नाश्ता, दोपहर व रात का भोजन परोसने हेतु अनुभवी कैटरिंग फर्मों/व्यक्तियों से दो-कवर प्रणाली में मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। पूर्ण निविदा प्रपत्र तथा निर्धारित दैनिक मेन्यू जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

14/09/2026 28/09/2026 देखें (3 MB)
दशहरा 2026 के दौरान तंबोला लगाने के लिए जगह के आवंटन हेतु ई-टेंडर फ़ॉर्म 18/09/2026 28/09/2026 देखें (7 MB)
दशहरा, 2026 के दौरान जर्मन हैंगर की स्थापना के लिए स्थान आवंटन हेतु ई-टेंडर प्रपत्र। 18/09/2026 28/09/2026 देखें (6 MB)
शुद्धिपत्र-II: दशहरा उत्सव-2026 हेतु फ्लेक्स, बैनर एवं होर्डिंग्स की छपाई व स्थापना की निविदा तिथि में पुनः विस्तार के संबंध में

कुल्लू दशहरा उत्सव समिति द्वारा निविदा संख्या KLU-Duss/270 दिनांक 09-09-2026 (फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग्स, स्टिकर आदि की छपाई एवं स्थापना) के संबंध में जारी द्वितीय शुद्धिपत्र। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि को 22 सितंबर 2026 से पुनः बढ़ाकर 26 सितंबर 2026 (पूर्वाह्न 11:00 बजे तक) तथा निविदा खोलने का समय 26 सितंबर 2026 (पूर्वाह्न 11:30 बजे) निर्धारित किया गया है।

22/09/2026 26/09/2026 देखें (317 KB)
 बेली ब्रिज को हटाने के कार्य हेतु एनएच-305 पर धमन के समीप यातायात विनियमन के संबंध में

जिला मजिस्ट्रेट, कुल्लू द्वारा मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत जारी आधिकारिक आदेश, जिसके अनुसार एनएच-305 पर धमन स्थित 170 फीट टीडीआर बेली ब्रिज को हटाने/खोलने के कार्य हेतु 04 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 तक यातायात को विनियमित किया जाएगा। इस दौरान दिन में प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर एक-एक घंटे के लिए वन-वे ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जबकि अंतरालों के बीच दोनों तरफ से नियमित आवाजाही जारी रहेगी।

04/09/2026 24/09/2026 देखें (964 KB)
संशोधित नीलामी सूचना: अप्रचलित निर्वाचन अभिलेखों के निस्तारण हेतु (जिला निर्वाचन कार्यालय कुल्लू)

तहसीलदार (निर्वाचन), कुल्लू द्वारा लोकसभा उप-निर्वाचन 2021, विधानसभा निर्वाचन 2022 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित अप्रचलित अभिलेखों (अनुमानित 25-30 क्विंटल) की बिक्री व रीसाइक्लिंग हेतु जारी नीलामी सूचना। यह खुली नीलामी जिला निर्वाचन कार्यालय कुल्लू के भण्डार में 29 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।

18/09/2026 24/09/2026 देखें (378 KB)
आवेदन/बोली आमंत्रण सूचना: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 हेतु सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स के चयन के संबंध में

उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, दशहरा उत्सव समिति, कुल्लू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं आयोजनों के डिजिटल प्रचार-प्रसार हेतु इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब प्लेटफॉर्म के पात्र सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और एजेंसियों (न्यूनतम 20K फॉलोअर्स) से आवेदन व बोलियां आमंत्रित की जाती हैं। यह कार्य पूर्व-आयोजन व उत्सव अवधि के लिए निर्धारित एवं प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन राशि के तहत रहेगा

16/09/2026 22/09/2026 देखें (2 MB)
फ्लेक्स/बैनर और होर्डिंग/स्टिकर/पोस्टर आदि की छपाई तथा स्थापना हेतु निविदा 18/09/2026 22/09/2026 देखें (409 KB)
नीलामी सूचना: अप्रचलित निर्वाचन अभिलेखों के निस्तारण हेतु (जिला निर्वाचन कार्यालय कुल्लू)

तहसीलदार (निर्वाचन), कुल्लू द्वारा लोकसभा उप-निर्वाचन 2021, विधानसभा निर्वाचन 2022 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित अप्रचलित अभिलेखों (अनुमानित 25-30 क्विंटल) की बिक्री व पुनर्चक्रण (रीसायकल) हेतु जारी नीलामी सूचना। यह खुली नीलामी जिला निर्वाचन कार्यालय कुल्लू के भण्डार में 18 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।

09/09/2026 18/09/2026 देखें (327 KB)
शुद्धिपत्र: दशहरा उत्सव-2026 हेतु फ्लेक्स, बैनर एवं होर्डिंग्स की छपाई व स्थापना की निविदा तिथि में विस्तार के संबंध में

कुल्लू दशहरा उत्सव समिति द्वारा पूर्व में जारी निविदा संख्या KLU-Duss/270 दिनांक 09-09-2026 (फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग्स, स्टिकर आदि की छपाई एवं स्थापना) के संबंध में शुद्धिपत्र। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 18 सितंबर 2026 (दोपहर 02:15 बजे तक) तथा निविदा खोलने का समय 18 सितंबर 2026 (दोपहर 02:30 बजे) निर्धारित किया गया है

16/09/2026 18/09/2026 देखें (379 KB)