भौगोलिक स्थिति व् जलवायु

भौगोलिक स्थिति

विषय वस्तु विवरण
ऊंचाई 1279 मीटर
अक्षांश (Latitude) 31° 20′ 25″ से 32° 25′ 0″ उत्तर
देशान्तर (Longitude) 76° 56′ 30″ से 77° 52′ 20″ पूर्व
आसपास के क्षेत्र और जिले कुल्लू उत्तर और पूर्व में लाहौल और स्पीति, दक्षिण-पूर्व में किन्नौर से, दक्षिण में शिमला से, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम में मंडी और उत्तर-पश्चिम में कांगड़ा से घिरा है।

जलवायु

आम तौर पर, यहाँ की जलवायु ठंडी और शुष्क होती है और साल को तीन सत्रों में विभाजित किया जा सकता है:

ऋतु / सत्र अवधि
गर्मी अप्रैल से जुलाई
बरसात अगस्त से सितम्बर
सर्दी अक्टूबर से मार्च तक

दिसंबर से फरवरी तक, बहुत अधिक सर्दी होती है, हिमपात भी आम तौर पर दिसंबर से जनवरी के दौरान ही होता है। लेकिन शुरुआती हिमपात नवंबर में भी हो सकता है। इस अवधि के दौरान, कुल्लू के अधिकांश हिस्से बर्फ से ढके रहते हैं। यहाँ पर औसत वर्षा 80 सेमी के करीब होती है व अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहता है।