बंद करे

घोषणाएँ

घोषणाएँ
शीर्षक विवरण आरंभ तिथि अंतिम तिथि फ़ाइल
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 हेतु निविदाओं की समेकित समय-सारणी (मास्टर टेंडर शेड्यूल)

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं सदस्य सचिव, दशहरा उत्सव समिति, कुल्लू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 से संबंधित 12 प्रमुख निविदाओं एवं ई-निविदाओं की महत्वपूर्ण तिथियों (प्री-बिड बैठक, बोली जमा करने की अंतिम तिथि व बोली खोलने का समय) की समेकित समय-सारणी की आधिकारिक अधिसूचना। निविदा प्रपत्र व विस्तृत विवरण जिला प्रशासन की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

19/09/2026 29/09/2026 देखें (985 KB)
कुल्लू दशहरा के लिए भूखंड आवंटन सूचना 18/09/2026 30/09/2026 देखें (2 MB)
निविदा सूचना: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 हेतु वाटरप्रूफ शामियाना एवं फर्नीचर सामग्री किराए पर लेने के संबंध में

दशहरा उत्सव समिति, कुल्लू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 हेतु कलाकेंद्र, देव सदन वीआईपी मंच तथा प्रदर्शनी/फूड कोर्ट क्षेत्र में वाटरप्रूफ शामियाने, सांस्कृतिक मंच एवं विभिन्न फर्नीचर सामग्री (सोफा सेट, वीआईपी कुर्सियां, टेबल, मैटिंग, बिस्तर सेट आदि) किराए पर उपलब्ध कराने के लिए पात्र ठेकेदारों/फर्मों से दो-कवर प्रणाली में मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं

16/09/2026 29/09/2026 देखें (6 MB)
निविदा सूचना: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 हेतु स्टार/प्लेबैक गायकों एवं सांस्कृतिक दलों के प्रबंधन (इवेंट मैनेजर) के संबंध में

उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, दशहरा उत्सव समिति, कुल्लू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 (21 से 27 अक्टूबर 2026) की सांस्कृतिक संध्याओं हेतु स्टार एवं लाइव प्लेबैक गायकों (बॉलीवुड, पंजाबी, सूफी, हिमाचली), फ्यूजन बैंड्स, हास्य कलाकारों, एक्रोबैटिक कलाकारों व नृत्य दलों की व्यवस्था के लिए अनुभवी इवेंट मैनेजमेंट फर्मों से दो-कवर प्रणाली में मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं

16/09/2026 29/09/2026 देखें (7 MB)
निविदा सूचना: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 हेतु मुख्य द्वारों, सेल्फी पॉइंट्स, कार्निवल स्ट्रीट सजावट एवं सूचना पट्टों की स्थापना के संबंध में

उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, दशहरा उत्सव समिति, कुल्लू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 के अवसर पर मॉल रोड व मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण हेतु स्वागत द्वारों, सेल्फी पॉइंट्स, कार्निवल स्ट्रीट एंबियंस/सजावट, डायरेक्शनल पुतलों तथा मुख्य सूचना पट्टों की स्थापना के लिए दो-कवर प्रणाली में मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। संपूर्ण कार्य 18 अक्टूबर 2026 से पूर्व पूरा करना अनिवार्य होगा।

15/09/2026 29/09/2026 देखें (7 MB)
ई-निविदा सूचना: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 हेतु कैनोपी, पगोडा टेंट एवं जर्मन हैंगर की स्थापना के संबंध में

उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, दशहरा उत्सव समिति, कुल्लू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान ढालपुर मैदान एवं विभिन्न निर्धारित स्थलों पर प्रदर्शनी, फूड कोर्ट व मीना बाजार के लिए एल्युमिनियम फ्रेम पगोडा टेंट और अग्निरोधी जर्मन हैंगर लगाने हेतु ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल (www.hptenders.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन ई-निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं।

16/09/2026 29/09/2026 देखें (7 MB)
निविदा सूचना: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 हेतु पेशेवर फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर की सेवाएं लेने के संबंध में

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष, निविदा समिति, कुल्लू दशहरा उत्सव समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 (21 से 27 अक्टूबर 2026) के दौरान वीवीआईपी दौरों, रथ यात्रा, कलाकेंद्र के कार्यक्रमों एवं अन्य मुख्य गतिविधियों की पेशेवर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी हेतु दो-कवर प्रणाली में मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं

16/09/2026 29/09/2026 देखें (4 MB)
निविविदा सूचना: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के दौरान कलाकारों एवं ड्यूटी स्टाफ हेतु खान-पान (कैटरिंग) व्यवस्था के संबंध में

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, निविदा समिति, कुल्लू दशहरा उत्सव समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2026 (21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026) के दौरान कलाकारों और ड्यूटी स्टाफ (लगभग 800-1000 व्यक्ति प्रतिदिन) को नाश्ता, दोपहर व रात का भोजन परोसने हेतु अनुभवी कैटरिंग फर्मों/व्यक्तियों से दो-कवर प्रणाली में मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। पूर्ण निविदा प्रपत्र तथा निर्धारित दैनिक मेन्यू जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

14/09/2026 28/09/2026 देखें (3 MB)
बोली-सह-नीलामी सूचना: अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2026 के उपरांत ढालपुर मैदान में रेहड़ी, फड़ी और चारपाई आदि हेतु स्थान आवंटन के संबंध में

उपायुक्त एवं उपाध्यक्ष, दशहरा उत्सव समिति, कुल्लू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2026 के उपरांत ढालपुर मैदान (रथ ट्रैक एवं रघुनाथ जी कैंप के आसपास का क्षेत्र) में 28 अक्टूबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक रेहड़ी, फड़ी और चारपाई आदि लगाने हेतु स्थान आवंटन के लिए दो-कवर प्रणाली में मुहरबंद बोलियां एवं खुली नीलामी आमंत्रित की जाती हैं। पूर्ण निविदा प्रपत्र, शर्तें और विवरण आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

14/09/2026 28/09/2026 देखें (4 MB)
बीएनएसएस, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश: जिला कुल्लू में प्रवासी श्रमिकों, किरायेदारों, रेहड़ी-फेरीवालों और होटल अतिथियों का अनिवार्य पुलिस पंजीकरण

जिला मजिस्ट्रेट, कुल्लू द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत जारी आधिकारिक आदेश, जिसके अनुसार कानून-व्यवस्था व जनसुरक्षा बनाए रखने के लिए जिले में कार्यरत सभी प्रवासी मजदूरों, घरेलू सहायकों, किरायेदारों और रेहड़ी-फेरीवालों का संबंधित पुलिस थानों में पंजीकरण व सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी होटलों, होम-स्टे और गेस्ट हाउस संचालकों को अतिथियों के पहचान दस्तावेज और मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में रखना अनिवार्य होगा। आदेश की अवहेलना बीएनएस, 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय होगी।

03/09/2026 02/11/2026 देखें (1,013 KB)
पुरालेख